मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी में बिजली कर्मियों की लापरवाही देखने को मिल रही है। मढ माता वाली गली में बिजली का खम्मा कई दिनों से टेढ़ा हो रहा है। खंबा अब तो इतना टेढ़ा हो गया है कभी भी जमीदोज हो सकता है जबकि इस खंबे के ऊपर बिजली के तार लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 2 दिन पहले संजू नमक बालक को इसी खंबे से करंट लग चुका है। इसी खंभे के पास कई महिलाएं और पुरुष पानी भरते रहते हैं। अगर किसी दिन खम्मा किसी के ऊपर गिर जाएगा तो इसकी जिम्मेदारी कौन की होगी। मोनू साहू, अरुण सेन, संजय साहू आदि ग्रामीणों ने बताया है कि अंबाडी गांव बिजली केवल भी जगह-जगह से फाल्ट हो चुकी है किसी दिन अनहोनी हो सकती है। बिजली विभाग के कर्मचारियों को अंबाडी में डाली हुई बिजली केवल को बदलना चाहिए। मढ माता वाली गली मैं रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि हमने बिजली के कर्मचारियों को खम्मा टेढ़े होने की सूचना पहले दे चुके हैं। इसके बावजूद भी कोई कर्मचारी ने आकर खंबे को ठीक नहीं किया है। खम्मा धीरे-धीरे झुक रहा है। अगर जल्दी नहीं बदला गया तो किसी के ऊपर भी बिजली का खम्मा गिर सकता है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।