Let’s travel together.

बीस सालों में भाजपा की सरकार ने बनाया बीमारू मध्यप्रदेश को बेमिसाल राज्य -स्वास्थ्य मंत्री

0 138

भाजपा सरकार ने पेश किया अपने 20 वर्ष के कार्यकाल में हुए गरीब जनकल्याण का रिपोर्ट कार्ड

रायसेन।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रायसेन में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, नपा प्रतिनिधि अध्यक्ष जमुना सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान गरीब कल्याण महाअभियान 2003 से लेकर 2023 का रिपोर्टकार्ड प्रस्तुत किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लाड़ली बहना योजना से 1.25 करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह ₹ 1,000 प्रदान कर सशक्त बनाया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से 46 लाख बेटियों को बनाया लखपति और 13 लाख बेटियों को दी उच्च शिक्षा स्कॉलरशिप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 82 लाख महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन देकर धुएं से आजादी दिलाई है। देश के गेहूं निर्यात में 45% की भागीदारी के साथ मध्य प्रदेश का देश में प्रथम स्थान प्राप्त है,13.62 करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरित कर मध्य प्रदेश का देश में प्रथम स्थान प्राप्त है।
उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी का भोपाल आगमन हुआ था जिसमें उन्हें भाजपा की प्रदेश सरकार के 20 साल में किए गए गरीब जन कल्याण कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया था इस रिपोर्ट कार्ड में 2003 से लेकर 2023 तक की सरकार की समस्त उपलब्धियां बताएं गई साथ ही 2003 के पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी कैसे पूरा प्रदेश बीमारू राज्य घोषित था और कैसे भाजपा की शिवराज सरकार ने प्रदेश की दिशा और दशा को पलट कर एक नए प्रदेश का निर्माण किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार की डबल इंजन की सरकार प्रदेश सहित पूरे देश में नए आयाम स्थापित कर रही है प्रदेश में सीएम राइस स्कूल का खोले जाना शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करना है इसके साथ ही पीएम राइस स्कूलों का भी जल्द ही निर्माण होगा 2003 से 2023 तक के 20 साल प्रदेश में गरीबी से मुक्ति का स्वर्णकाल रहे हैं और इन सालों में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव डाली गई। देश के अमृतकाल में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनेगा। आने वाला चुनाव प्रदेश को विकसित और सर्वोच्च राज्य बनाने तथा गरीबी से संपूर्ण मुक्ति दिलाने वाला चुनाव है और मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश की 9 करोड़ जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा।
इस दौरान इलेक्ट्रिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के साथियों ने क्षेत्र से जुड़े सवालों को स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा के समक्ष रखा। स्वास्थ्य मंत्री और जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में रखें सभी सवालों के जवाब दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811