भोपाल -9वा खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल आगामी 16दिसम्बर 2023से 22दिसम्बर तक खजुराहो में आयोजित होने जा रहा है फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी, फिल्म अभिनेता आरिफ़ शहडोली एवम आयोजन समिति के जगमोहन जोशी की अनुशंसा पर आयोजक फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने अभिनेता, निर्देशक, रंगकर्मी सुनील सोन्हिया को फिल्मों के

चयन हेतु फिल्म प्रभारी नियुक्त किया है जो भी फिल्ममेकर अपनी शॉर्ट फिल्म इस फेस्टिवल में शामिल करना चाहते हैं वे अपनी फिल्म की जानकारी जैसे फिल्म का नाम, फिल्म का पोस्टर, फिल्म का सारांश, निर्माता, निर्देशक का नाम एवम सम्पर्क सूत्र, फिल्म की समय अवधि तथा फिल्म की लिंक 5दिसम्बर तक सुनील सोन्हिया को mail ID sunilsonhiya@gmail.com या व्हाट्सएप नम्बर 9981637699 पर प्रेषित कर सकते हैं चयनित फिल्म की स्क्रीनिंग फेस्टिवल में की जायेगी