Let’s travel together.

पचमढ़ी के पर्यटन विकास के लिए संयुक्त प्रयास आवश्यक: मुख्यमंत्री श्री चौहान

0 364

मुख्यमंत्री से सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह और अन्य जन-प्रतिनिधियों की भेंट

भोपाल ।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सतपुड़ा अंचल के अनोखे पर्यटन स्थल पचमढ़ी को राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। पचमढ़ी के पर्यटन विकास में शासन, प्रशासन और आमजन के साथ जन-प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज पचमढ़ी में चिंतन बैठक के पूर्व उनसे भेंट करने आए सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायक श्री ठाकुर दास नागवंशी, श्री माधव दास अग्रवाल, श्री कमल धूत और अन्य जन-प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री से चौहान को जन-प्रतिनिधियों ने पर्यटन विकास से संबंधित सुझाव भी दिए और स्थानीय स्तर पर संचालित पर्यटन विकास गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पचमढ़ी की जलवायु, पर्वतीय संरचना, वन्य-जीवन और नैसर्गिक सौंदर्य अद्भुत है। यहॉं जन-कल्याण के उद्देश्य से उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। दो दिन से बैठक में राज्य मंत्रि- परिषद के सदस्यों के साथ गंभीर और सार्थक चर्चा हुई है। अनेक योजनाओं के स्वरूप को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को सांसद श्री सिंह ने सतपुड़ा अंचल की एक तस्वीर भी भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिंतन बैठक शुरू होने के पहले कुछ मीडिया प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत की।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

5 घंटे के चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शमशाबाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बचाई युवक की जान     |     बेगमगंज विकास खंड में 4 माह से वृद्धावस्था पेंशन बंद, वृद्ध बेहाल     |     नगर पालिका के सामने बरसों पुरानी पानी भराने की समस्या से बचने के लिए नगर पालिका द्वारा हटाएअतिक्रमण     |     तुलसीपार में करंट लगने से 17 वर्षीय बालिका की मौत      |     सेवा भारती शिवपुरी की साधारण सभा हुई संपन्न, नवीन कार्यकारिणियों का हुआ गठन     |     पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811