सुल्तानपुर में चुनावी आमसभा को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह ने किया सम्बोधित केन्द्र सरकार की बताई उपलब्धियां
रायसेन। जिले की भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सुल्तानपुर नगर के बस स्टेण्ड पर चुनावी आम सभा को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र ङ्क्षसह तोमर ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर अवसर उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लगातार कई निर्णय लिए है ओर छोटे किसानों को सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि दी जा रही है। वहीं उन्हेांने का कि महिला को सशक्त किए जाने के लिए लाड़ली बहना योजना अंतर्गत महिलाओं को लाभान्वित किया गय। उन्होंने इस चुनावी आमसभा को भोजपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुरेन्द पटवा के पक्ष में सम्बोधित किया एवं कहा कि चौथी बार भी सुरेन्द्र पटवा को आशीर्वाद दीजिए यह आपको शिकायत मौका उपलब्ध नहीं कराएंगे।