Let’s travel together.

केन्द्रीय पंचायत राज मंत्रालय के दस सदस्यीय दल ने कचनारिया में ग्रामीणों से किया जनसंवाद

0 551

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय के सचिव सुनील कुमार तथा संयुक्त सचिव आलोक प्रेम नागर द्वारा 10 सदस्यीय दल के साथ जिले के सॉची जनपद की ग्राम पंचायत कचनारिया का भ्रमण किया गया। उन्होंने कचनारिया में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ एकीकृत कार्य योजना निर्माण के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान सॉची जनपद अध्यक्ष एस मुनियन, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।जनसंवाद दौरान पंचायत राज मंत्रालय के सचिव श्री कुमार, संयुक्त सचिव श्री नागर सहित अन्य सदस्यों द्वारा ग्रामीणों से शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लाभ मिलने सहित बुनियादी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने ग्रामीणों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्रालय के इस दल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर अध्ययन किया जा रहा है कि आगामी 10 साल बाद भारत के गॉव किस प्रकार दिखाई देने चाहिए, उनमें क्या-क्या सुविधाएं होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में किस प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं, इसके बारे में अध्ययन किया जा रहा है। इस दौरान सरपंच, पंच, पंचायत सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसडीएम ने निःशुल्क रजिस्ट्री कैंप का किया औचक निरीक्षण     |     छत्तीसगढ़ को कौन जानता है,6 नंबर की सैंडल गाल में दूंगी- मधुबाला गिरी के बयान से बवाल     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811