Let’s travel together.

चोरी व गुम हुए 130 मोबाइल पुलिस ने किए बरामद, लोगों को मिला दीवाली का गिफ्ट

0 117

– पुलिस ने गुम और चोरी हुए 130 मोबाइल उनके असल मालिकों को लौटाए
– मुंबई, झांसी और पुणे जैसे शहरों में हो रहे थे इस्तेमाल
रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में पुलिस ने गुम और चोरी हुए 130 मोबाइल उनके असल मालिकों को लौटा दिए। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिय ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सभी मोबाइल धारकों को यह मोबाइल वापस किए। अपने मोबाइल मिलने के बाद मोबाइल धारक खुश नजर आए और एसपी का शुक्रिया अदा किया। गुम और चोरी गए मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने इन मोबाइलों को दीपावली के तोहफे के रूप में लिए। इन मोबाइल मालिकों द्वारा बीते दिनों इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस की साइबर सेल द्वारा विभिन्न शहरों से इन मोबाइलों को बरामद किया गया।
मुंबई, झांसी और पुणे जैसे शहरों में हो रहे थे इस्तेमाल-
पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस अधीक्षक द्वारा गुम और चोरी हुए 130 मोबाइल असल मालिकों को लौटाए गए। शिवपुरी से चोरी हुए मोबाइल मुंबई, झांसी और पुणे जैसे शहरों में इस्तेमाल किए जा रहे थे। पुलिस के अधिकारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर ऐसे लोगों को बुलाया गाया था, जिनके मोबाइल गुम व चोरी हो चुके थे। जिनकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। कई मोबाइलधारकों ने बताया कि उनके मोबाइल गुम हो गए थे या चोरी चले गए थे इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और अब मोबाइल मिल गए हैं।
बरामद मोबाइलों की कीमत 22 लाख रुपए-
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि 130 मोबाइलों को मध्यप्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से बरामद और मंगवाए गए। इन मोबाइलों की कीमत करीब 22 लाख रुपए हैं। इस दौरान एसपी ने लोगों से अपील करते कहा कि किसी भी मोबाइल चोरी और गुम होने की सूचना तत्काल पुलिस को देनी चाहिए, जिससे होने वाले क्राइम की जद में आने से बचा जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811