Let’s travel together.

स्व.श्री ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव स्मृति न्यास करेगा मेधावी छात्रों का सम्मान

0 251

दमोह से धीरज जॉनसन

विगत 32 से स्व श्री ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव स्मृति पुरस्कार न्यास द्वारा जिले के 12 वीं कक्षा से लेकर पी एच डी तक के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को रजत पदक, प्रमाणपत्र एवं नकद राशि द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है जिसका आयोजन कोरोना काल में 2 वर्ष तक नही हो सका परंतु इस वर्ष 2 अक्टूबर को  ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में पुनः ऐसे छात्र छात्राओं को उक्त सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने  2021-22 में 12 वीं कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर कक्षा में दमोह जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त हुए हों।

न्यास मंत्री पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि  इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में जिले के जो एन सी सी कैडेट्स सम्मिलित हुए एवं इतिहास,पुरातत्व, जनसंखया, नृतत्वशास्त्र के विद्वान डॉ राय बहादुर हीरालाल(1867 -1934) डिपुटी कमिश्नर दमोह की स्मृति में इतिहास विषय में स्नातक स्तर पर

सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान भी होगा ऐसे सभी मेधावी छात्रों को नाम पता सहित 15 सितंबर तक अपनी फोटो, अभिप्रमाणित प्रतियां बूंदा बहू मंदिर कॉम्प्लेक्स में पहुंचाना होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811