Let’s travel together.

भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय ने किया सीहोर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क

0 117

 

हमने क्षेत्रवासियों की सेवा और विकास की राजनीति की है-भाजपा प्रत्याशी विधायक सुदेश राय

अनुराग शर्मा

सीहोर। क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सडक़ों का कायाकल्प किया गया है। जिससे गांव-गांव में नालियों का निर्माण के साथ सडक़े है। कोई भी गांव विकास की रोशनी से अछूता नहीं रहा है। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचे। इसके लिए लोगों की मदद करता रहता हूं। उक्त विचार मंगलवार को सीहोर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीणों इलाकों में अपने जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी विधायक सुदेश राय ने कहे। उन्होंने की देश की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है, इसके अलावा किसानों के लिए भी अनेक योजना जारी है। जिससे किसान भाईयों और महिलाओं का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है और एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।


मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय अपने जनसंपर्क के दौरान सीहोर विधानसभा के हिनोती, पीपलखेडा, रामजाखेड़ी, छतरी, बैरागढ़ छतरी, खास्ताखेड़ी, भोजाखेड़ी, पीलूखेड़ी, भैरूपुरा, मरहेठी, बिलोदिया आदि ग्रामीण अंचल में पहुंचे। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी श्री राय का पुष्प माला पहनाकर ग्रामीण और क्षेत्रवासियों ने जमकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और श्री राय के समर्थक शामिल थे। भाजपा प्रत्याशी विधायक श्री राय ने कहा कि हमने हमेशा विकास की राजनीति की है। जनता के बीच हम विकास के मुद्दे के साथ चुनाव लड़ेंगे। जो विकास करता है जनता उसे पसंद करती है। आप लोगों का इसी तरह आशीर्वाद मिलता रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |     दमयंती व्याख्यान माला में पहुंचे मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत IAS एसएन मिश्रा     |     समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811