Let’s travel together.

विदिशा पुलिस, FST टीम एवं आरटीओ विभाग द्वारा संयुक्त सघन चेकिंग कर एक कार से किए 18 लाख रुपए नगद जप्त

0 192

 

विदिशा। पुलिस, FST टीम एवं आरटीओ विभाग द्वारा संयुक्त सघन चेकिंग कर 01 कार से किए 18 लाख रुपए नगद जप्त किए हे।

जानकारी के अनुसार  विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए सघन चेकिंग करने के निर्देश प्राप्त हुए थे।

आज दिनांक 31 अक्टूबर को आज दोपहर अटारी खेजड़ा में पुलिस चौकी के पास,विदिशा पुलिस, FST टीम एवं आरटीओ विभाग की संयुक्त चेकिंग के दौरान एक कार क्रमांक जो विदिशा से सागर तरफ जा रही थी जिसे रोक कर चेक किया गया जिसमें एक थैले में कुल 18 लाख रुपए नगद मिले । जिसमें मौके पर कार मालिक द्वारा समुचित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए । जो 18 लाख नगद राशि FST टीम द्वारा जप्त की गई ।जप्ती की सूचना आयकर विभाग को दी गई आयकर विभाग द्वारा कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है ।

विशेष भूमिका
थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, कपिल महाजन उपयंत्री (FST टीम), सउनि श्री कृष्णा शर्मा प्रधान, सउनि राधेश्याम यादव, आरिफ हुसैन (सहायक ग्रेड 2 आरटीओ), , प्रआर 321 हरिशंकर शर्मा, आरक्षक प्रदीप गोरख, सैनिक 93 संतोष मिश्रा, सैनिक 169 लखन लोधी, की मुख्य भूमिका रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811