Let’s travel together.

भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का 30 अक्टूबर को प्रदेश में प्रवास कार्यक्रम

0 89

 

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री और प्रदेश शासन के मंत्री 30 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर

भोपाल।मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व 30 अक्टूबर कल सोमवार को मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर, नर्मदापुरम, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल बालाघाट एवं सिवनी, केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक आगर, शाजापुर, शुजालपुर एवं सुसनेर, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते बिछिया, लांजी, बालाघाट एवं मण्डला, प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव मंधाता व खण्डवा, सांसद मनोज तिवारी रायसेन, सतना, पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा उज्जैन ग्रामीण, प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार रतलाम एवं उज्जैन ग्रामीण में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे.
– मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे बुधनी विधानसभा के जैत, प्रातः 11.20 बजे सलकनपुर, दोपहर 12.30 बजे बुधनी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे. जिसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे सिवनी मालवा, शाम 4.25 बजे सोहागपुर विधानसभा के सोहागपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
– केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल 30 अक्टूबर को बैहर, लखनादोन, केवलारी एवं बरघाट में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे.
– केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक 30 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे आगर, दोपहर 12.20 बजे शुजालपुर, दोपहर 1.40 बजे शाजापुर एवं दोपहर 3 बजे सुसनेर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन, रोड शो एवं सभा में शामिल होंगे.
– केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते 30 अक्टूबर को बिछिया, लांजी, बालाघाट एवं मण्डला में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे.
– पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा 30 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे उज्जैन ग्रामीण जिले के खांचरोद एवं दोपहर 1 बजे बडनगर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन, रोड शो, रैली एवं सभा में शामिल होंगे। झा दोपहर 2.30 बजे बडनगर विधानसभा में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे.
– प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव 30 अक्टूबर को दोपहर 12.10 बजे खण्डवा जिले के मांधाता विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन, रोड शो एवं सभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 2 बजे खण्डवा में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन, रोड शो एवं सभा में शामिल होंगे.
– सांसद मनोज तिवारी 30 अक्टूबर को प्रातः 10.10 बजे रायसेन जिले के बेगमगंज विधानसभा के सिलवानी एवं दोपहर 1.15 बजे सतना में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन, रोड शो एवं सभा में शामिल होंगे.
– प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार 30 अक्टूबर को प्रातः 11.40 बजे रतलाम जिले के आलोट विधानसभा एवं दोपहर 2.25 बजे उज्जैन ग्रामीण जिले के खांचरोद में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन, रोड शो, रैली एवं सभा में शामिल होंगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811