Let’s travel together.

इछावर में भाजपा को झटका-कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के समर्थन में भाजपा छोडक़र हुए कांग्रेस में शामिल

0 100

 

अनुराग शर्मा सीहोर
इछावर विधानसभा में गुरुवार को भाजपा को एक ओर झटका लगा, जब भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधार से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को अपना समर्थन देते हुए कांग्रेस का हाथ थामा है। इसमें भाजपा के लखन लाल वर्मा, संदीप वर्मा, मनोहर मेवाड़ा, प्रीतम सिंह दांगी, अर्जुन बारेला, शैतान सिंह मीणा, शैतान सिंह रामगढ़ आदि शामिल है। इन लोगों का कहना है कि आज क्षेत्रवासी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। वहीं भाजपा के नेता लोगों को गुमराह कर उनका शोषण कर रहे है। इसलिए वह कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री पटेल को अपना समर्थन देते है और क्षेत्रवासियों से परिवर्तन का संकल्प की अपील करते है।
इसके अलावा गुरुवार को इछावर क्षेत्र के ब्रिजिशनगर में बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम मीणा, पूर्व सरपंच रतन सिंह मेवाड़ा, ब्रजमोहन सेठ, गुरु बगस मेवाड़ा, रामचंदर वर्मा, चंद्र सिंह धनगर, महेन्द्र गुर्जर, देवकरण राठौर, महेश राठौर, कमर खां, फहीम अहमद, शेर सिंह रावत, देवनारायण प्रजापति आदि शामिल थे।
इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष श्री मीणा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी हर में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में जुटी हुई है। एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिन रात काम करता है, इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ सेक्टर पर काम करने के निर्देश दिए। अपने-अपने बूथ पर मजबूती से खड़े रहना है और प्रचार प्रसार करते समय किसी से भी नकारात्मक बातों से दूर रहने की सलाह भी दी है। जिस प्रकार सद्भाव और प्रेम से अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने विकास के नए आयाम स्थापित किए उसका आप सभी को पता ही सकारात्मक सोच के साथ मधुर व्यवहार के साथ प्रचार प्रसार करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं उन युवाओं को यह कहना चाहूंगा की सोशल मीडिया पर विरोधियों के जो भडक़ाऊ मैसेज आते है, उसे ध्यान में ना रखे बल्कि पूर्व सीएम कमलनाथ सरकार विकास के कार्यों को आम जन तक पहुंचाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811