भोपाल ।सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भारत सरकार की पहल एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वस्थ भारत अभियान में व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.
सेन्ट्रल बैंक अधिकारी प्रशिक्षण महाविद्यालय, अरेरा हिल्स, भोपाल में बड़ी संख्या में बैंककर्मियों
एवं आमजन की नि:शुल्क जांच शिविर में आंख, दांत, मलेरिया वायरस, बीपी, शुगर आदि की जांच
की गई.

यह उल्लेखनीय है कि यह एकदिवसीय जांच शिविर भोपाल नगर के एनजीओ कायनात ह्यूमनडेवलेपमेंट सोसायटी के सौजन्य से लगाया गया. इस शिविर में ए.एस.जी अस्पताल, तथास्तु डेंटल,जिला मलेरिया कार्यालय, जिला होम्योपैथी अस्पताल, रेम्झी होम हेल्थ केयर के अनुभवी
चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान कीं.

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी श्री सुनील सिंह, (महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य)श्री राजीव तिवारी(मुख्य प्रबंधक आंचलिक कार्यालय)श्री सुनीलसोन्हिया (प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय)एवं अन्य संकाय सदस्यों की उपस्थिति में सभी चिकित्सकों का प्रशस्ति पत्र प्रदान करसम्मानित किया गया. कायनात ह्यूमन डेवलेपमेंट सोसायटी के संचालक श्री शेख फैयाज का स्मृति चिन्हदेकर अभिनंदन किया गया तथा उपस्थित सभी के प्रति आभार प्रकट किया गया.