Let’s travel together.

पिछोर में भारतीय जनता पार्टी अभूतपूर्व मतों से विजय होगी: सांसद डॉक्टर केपी यादव

0 103

 

– भाजपा के प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी ने सांसद केपी यादव की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी ने गुरुवार को अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। नामांकन दाखिल करने के पूर्व भाजपा प्रत्याशी व सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रसिद्ध बीजासन देवी के दर्शन कर विजय का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात भाजपा प्रत्याशी ने सांसद डॉक्टर के पी यादव तथा समर्थकों के साथ जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के पी यादव ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा की नीति सदैव विकास और सुशासन की रहती है। इस बार पिछोर से जनता प्रीतम सिंह लोधी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अभूतपूर्व मतों से विजई बनाने के लिए अपना मन बना चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता ने इस विधानसभा से कांग्रेस के किले को ध्वस्त करने के लिए अपनी कमर कस ली है। पिछोर सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है।
हमारी सरकार के विकास कार्यों के दम पर हम चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
तत्पश्चात सांसद डॉक्टर केपी यादव ने भाजपा के पक्ष में आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में जाकर जनसंपर्क करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रीतम लोधी, सांसद प्रतिनिधि गण तथा भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811