Let’s travel together.

पेपर लीक मामले में ED ने मनी लॉड्रिंग को लेकर केस दर्ज किया

119

जयपुर | राजस्थान से बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर पेपर लीक मामले में हमला बोला है। आरपीएससी के कर्ता-धर्ताओं को ED के नोटिस की सूचना पर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, मैंने ही शिकायत की थी।सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, मैंने कई बार सबूतों के साथ बताया कि गहलोत सरकार के संरक्षण में नकल माफिया पेपर लीक कर युवाओं का भविष्य चौपट कर रही है। मैंने CBI जांच की मांग की।

लेकिन सिर्फ प्यादों पर कार्रवाई और मगरमच्छों को क्लीन चिट के खेल को देखते हुए मैंने ED को शिकायत भेजी थी। सूचना मिली है कि ED ने नोटिस भेजे हैं।सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, ED मुंह से खाए हुए को नाक से निकाल लेगी। इसका खुलासा भी होगा कि पेपर लीक के मास्टरमाइंड और कोई नहीं, बल्कि सरकार में शीर्ष पर बैठे हुए लोग ही हैं। नकल माफिया के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811