Let’s travel together.

जातिवाद के खिलाफ लडी लडाई मंदिर में कराया दलितों का प्रवेश- रमेश सक्सेना

0 113

अनुराग शर्मा सीहोर

मैंने कभी राजनीति में निजी स्वार्थ को स्थान नहीं दिया। जातिवाद और धार्मिक कटटर विचार और रूढिवादी मान्यताओं का हमेशा विरोध किया। राजनीति का ध्येय मानव सेवा को माना। हरेक जाति, धर्म के लोगों के साथ मिलकर चला। यह बात पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश सक्सेना ने कही उन्होंने बताया कि राजनीति के तौर तरीके अब बदल गए हैं। अब लोग अपने निजी हित साधने के उददेश्य से यह क्षेत्र चुन रहे हैं। सिर्फ वोट पाने के लिए समाज को बांटते हैं, कट्टरता फैलाते हैं। जबकि मेरा तो नारा रहा है हिंदु-मुस्लिम सिख ईसाई आपस में हैं भाई भाई।
श्री सक्सेना ने बताया कि सन 1978 में जब वह ग्राम पंचायत बडखेडा हसन के सरपंच बने तो उन्होंने सबसे पहले ग्राम में अनूसूचित जाति वर्ग के लोगों को मंदिर में प्रवेश दिलाया। जातिवाद के खिलाफ लडाई लडी है। लोगों को जोडने का प्रयास किया। मंदिर में सभी लोगों के साथ बैठाया पूजा पाठ आरती में शामिल कराया। इस बात पर कई लोगों ने विरोध भी किया सभी लोगों को समझाया, एक जाजम पर बैठाया। लोगों की मांस-मंदिरा छुडवाई और अच्छा और बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
गांव- गांव बनाए मंडल
श्री सक्सेना ने बताया कि मैंने सभी समाज और हर धर्म के लोगों से नशा त्यागने का आग्रह किया। गांव-गांव में रामायण मंडल बनाए जिनमें हर जाति के लोगों को साथ रखा। प्रेम, भाईचारे, आपसी जुडाव, एकता की बात कहीं। यह पंरपरा आज भी जारी और गांव में सब मिलकर मंदिर में पूठा पाठ करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को यह भाईचारा पसंद नहीं। वह तो सिर्फ अपना ही भला चाहते हैं। नशा व्यक्ति को बर्बाद करता है। नशे से घर के घर बर्बाद हो रहे हैं। लेकिन कुछ लोग इस सामाजिक बुुराई को बढावा देते हैं।
बांटने वालों की बात में न आना
श्री सक्सेना ने कहा कि अब चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहें जो बांटने की बात करे। आपको प्रलोभन दे। कांग्रेस ने देश की बुनियाद रखी, देश को रास्ता दिखाया। नए भारत का निर्माण किया। आज प्रदेश में कमलनाथ के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी, खिलाडी, छात्र, नौकरीपेशा हरेक वर्ग का घोषणा पत्र में ध्यान रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |     विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजन     |     रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811