Let’s travel together.

कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए बजरंग दल ने किया सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ

0 162

 

कुमति निवार सुमति के संगी

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

बजरंग दल द्वारा विश्वव्यापी सामूहिक श्री हनुमत शक्ति जागरण के निमित्त श्री हनुमान चालीसा का पाठ पंचमुखी हनुमान मंदिर गुना पर किया गया जहां पर हिंदू समाज से गणमान्य जन एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए,कार्यक्रम में बौद्धिक के माध्यम से विहिप के विभाग मंत्री श्री सुरेश शर्मा द्वारा बताया गया की कांग्रेस की बुद्धि पहले से अब ज्यादा खराब हो गई है, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात तथा बजरंग दल की तुलना प्रतिबंधित आतंकी संगठन पी.एफ.आई.से की है

जब की समूचा विश्व जानता है, कि सर्वे भवंतु सुखिनः के भाव के साथ बजरंग दल विश्व भर के सुख की कामना बजरंगबली से करता है, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का अर्थ है की बहन बेटियों की रक्षा करने वालों पर प्रतिबंध लगाना, बिना जाति धर्म देखे प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को रक्तदान करने वालों पर प्रतिबंध लगाना, देश में आई आपदाओं के समय सहयोग के लिए कमर कसने वालों पर प्रतिबंध लगाना,भारत की सांस्कृतिक व्यवस्था और संप्रभुता के रखरखाव पर प्रतिबंध लगाना, भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर प्रतिघात करने वालों पर प्रतिबंध लगाना, मठ मंदिरों की रक्षा करने वालों पर प्रतिबंध लगाना, त्योहारों, उत्सवों के उल्लास पर प्रतिबंध लगाने आदि की कल्पना करने वाले कांग्रेस के हिन्दू नेताओं सहित उनके सहयोगीयों कि कलुषित बुद्धि को,बजरंग बली सद्बुद्धि दें।इस कामना के साथ जय जय श्रीराम का उद्घोष,भारत माता की जय के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811