Let’s travel together.

रामपाल सिंह ने सुल्तानगंज क्षेत्र के शक्ति केंद्र एवं 8 बूथों पर पहुंचकर किया संवाद, क्षेत्र में किया जनसंपर्क

0 218

 

-कार्यकर्ताओं ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से अपने बूथ को विजय बनाने का लिया संकल्प

बेगमगंज रायसेन।भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जीतने के लिए संगठनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति केंद्र सम्मेलन एवं बूथ बैठक में सिलवानी विधायक रामपाल सिंह सम्मिलित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से अपने बूथ को विजय बनाने का संकल्प लिया। साथ ही भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह ने अनेक गांवों में जनसंपर्क किया।

विधायक रामपाल सिंह के साथ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, विधानसभा संयोजक विष्णु रावत, शक्ति केंद्र संयोजक हरिराम यादव, जनपद उपाध्यक्ष मेहरबान लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, बेगमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, वीरसिंह यादव मढ़िया, लालचंद लोधी ने बूथ क्रमांक 97 मबई, 99 पड़रिया सीताराम, 98 पापड़ा, 96 ढिलवार, 94 पड़रिया राजधार, 100 टेकापार खुर्द, 131 रतनहारी, 133 बीलखेड़ा जागीर में पहुंचकर बैठक में शामिल हुए इस मौके पर विधायक रामपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।


विधायक रामपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है हम सब कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने बूथ केंद्रों पर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ कमल का फूल खिलाना है। इसके लिए हम अपने पहले बूथ सशक्तिकरण को मजबूत करते हुए चुनावी प्रबंधन को आगे बढ़ाएं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। चुनाव में सभी वर्गों का शत-प्रतिशत मतदान होगा तो,भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति को विकास की दिशा से जोड़ने का काम किया है हम सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर लाभार्थी हितग्राहियों से भी संपर्क करते हुए संपर्क के माध्यम से समर्थन मांगे और पार्टी को जीतने के लिए आग्रह करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करा कर सारे रिकार्ड तोड़़ने का आव्हान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811