Let’s travel together.

48 घंटो के अंदर अंधे कत्ल का पर्दाफाश पार्क में बैठे व्यक्ति के हत्यारों को लिया हिरासत में,एक आरोपी फरार

0 123

 

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन

अयोध्या नगर क्षेत्र स्थित सरयू सरोवर पार्क मे युवक की हत्या के आरोपयो को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा हे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाँक 15 अक्तुबर को सुबह अयोध्या नगर क्षेत्र स्थित सरयू सरोवर पार्क के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी कि पार्क में एक खून से लथपथ शव पडा हुआ है जिसका किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला रेतकर हत्या कर दी है।रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 493/23 धारा 302 भादवि भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष पुलिस टीम का गठन कर थाना क्षेत्र मे आधी रात को हुये अंधे कत्ल को अंजाम देने वाले चार आरोपीयों को पकड़ लिया गया ।

विवेचना के दौरान सर्वप्रथम शव के फोटोग्राफ एवं मुखबिरो की मदद से स्पष्ट हुआ कि मृतक जिसकी उम्र 30 वर्ष है शारदा नगर अयोध्या नगर भोपाल का निवासी है,जो कल शाम को अपने घर से घूमने के लिये सरयू सरोवर पार्क की तरफ आया था जिसकी अज्ञात आरोपियों द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
पुलिस द्वारा की गई जाँच मे पता चला घटना के दौरान पार्क में पांच व्यक्ति उपस्थिति थे जो घटना दिनांक से अपने घर से फरार है। संदेहियों को विभिन्न स्थानो से पकडकर पुछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार एवं मृतक से पास से ले गये मोबाइल आदि बरामद किया । पुछताछ पर आरोपियों ने बताया कि घटना की रात्रि लगभग 11.30 बजे वे सभी नशे की हालत में पार्क में थे,दीपदान उत्सव पूर्ण होने के उपरांत एक व्यक्ति (मृतक) कुंड के किनारे बैठा हुआ था जिसे 5 आरोपियों मे से एक ने को गाली देकर पार्क से भागने के लिये कहा जिस पर मृतक द्वारा विरोध करने पर विवाद बढता गया, मारपीट करते हुये आरोपियों ने मृतक महेन्द्र को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से चेहरे एवं गले में वार कर हत्या कर दी। औऱ घटना स्थल पर मृतक का सैमसंग का मोबाइल व 600 रुपये नगदी लेकर भाग गये। घटना के बाद से ही आरोपी अयोध्या नगर क्षेत्र से फरार थे। जिनकी धरपकड हेतु थाना अयोध्या नगर पुलिस द्वारा तीन टीम गठित की गई थी । जिनके द्वारा महज 48 घंटो में आरोपीयों की पहचान कर विभिन्न स्थानो में दबिश देकर 4 आरोपियों को पकडा तथा घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया। 5 आरोपी में से एक आरोपी सूरज घटना फरार है। गिरफ्तार आरोपीयों पर पहले से लूट और मारपीट के प्रकरण है पंजीबद्ध ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811