Let’s travel together.

सुल्तानपुर पुलिस ने 72 घंटे के अंदर लूट का पर्दाफाश करते हुये 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0 229

 

रायसेन। जिले की सुलतानपुर पुलिस ने एक कम्पनी के कर्मचारी से लूट के मामले का 72 घंटे मे परदाफ़ाश किया हे।
इस मामले मे तीन लुटेरों को भी गिरफ्तार किया हे।

थाना सुल्तानपुर में 08 अक्टूबर को रोहित मेहरा पिता मुन्नालाल मेहरा उम्र 19 साल निवासी ग्राम पथरिया थाना कराररिया चौराहा जिला विदिशा हाल निवासी जिज्ञासा कंपनी सुल्तानपुर जो फील्ड से कलेक्सन कर आ रहा था जिसके साथ कुछ अज्ञात लोगों ने हाइवे रोड ग्राम पीपलवाली के पास लूट करके घटना को अंजाम दिया था जिस पर अपराध क्रमांक 311/2023 धारा 394 भादवि का पंजीबध्द किया गया एवं इसी प्रकार पुनर्वास कलोनी के आगे, नयापुरा गोंदरा रोड़, ग्राम तलाब टोला कलोन थाना सुल्तानपुर में 02 जुन् 2023 को फरियादी प्रवीण पिता कुमार सुरेश कुमार कतिया उम्र 21 साल निवासी यज्ञ शाला मोहल्ला, महाराजपुर थाना महाराजपुर जिला सागर हाल निवासी दीपक राजपूत के मकान में गल्ला मंडी के पास सुल्तानपुर के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने जिज्ञासा लाइवलीहुड प्रमोशन माइक्रोफाइनेंस फाउंडेशन के लोन कलेक्सन कर्ता के साथ लूट को अंजाम दिया था जिस पर अपराध क्रमांक 159/2023 धारा 394 भादवि का पंजीबध्द किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक  रायसेन श्री विकाश कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में एसडीओपी बाडी श्रीमति अदिती बी सक्सेना के द्वारा थाना प्रभारी रनजीत सराठे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।

प्रकरण में दोनो घटनाओं में सम रूपता होने से एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश प्रारम्भ की गई। तकनीकी साक्ष्यों में संदेही सुनील धाकड़ पिता संतोष धाकड़ उम्र 21 साल निवासी महेशपुरम् कॉलोनी बरेली से पूछताछ की जो पहले तो मना किया फिर सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि 08 अक्टूबर 2023 के दो तीन दिन पहले रोहित धाकड से उसकी बात चीत हो रही थी जिसमें इनके द्वारा योजना बना कर जिज्ञासा माइक्रो फाइनेंस में काम कर रहे रोहित मेहरा के पैसे छुड़ाने की बात हुई और उसी योजना पर काम करते हुये सुनील धाकड़ ने फरियादी रोहित मेहरा से बात करके उसकी लोकेशन लेने लगा और अपने साथी रोहित धाकड, गोलू विश्वकर्मा एवं सुजीत उर्फ सुरजीत उइके के साथ घटना करना बताया एवं इसी प्रकार 02 जून 23 को सुनील धाकड़ ने अपने दो अन्य साथी के साथ तलाब टोला राजलबाड़ी के यहाँ फरियादी प्रवीण कतिया के साथ घटना कारित की थी।

आरोपीगणों की जानकारी :-

1. सुनील धाकड़ पिता संतोष धाकड़ उम्र 21 साल निवासी महेशपुरम् कॉलोनी बरेली। 2. सुजीत उर्फ सुरजीत पिता परसराम उड़के उम्र 22 साल बरेली।
3. गोलू विश्वकर्मा पिता रतन सिंह विश्वकर्मा उम्र 20 साल निवासी बरेली लूट की राशि की कुछ रकम बरामद की गई हैं एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया गया आरोपीगण से हैं जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सराहनीय भूमिका :– मामले में निरीक्षक रनजीत सराठे, उप निरीक्षक आशीष चौधरी, सहायक उप निरीक्षक वरूण कुमार सक्सैना, सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम रघुवंशी, प्रधान आर. 236 नरेन्द्र मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन द्वारा टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811