Let’s travel together.

बच्चों ने लोकगीत व देशभक्ति गीतों पर दी नृत्य की प्रस्तुति

0 129

– नन्ने मुन्ने बच्चों ने लिया एकल नृत्य प्रतियोगिता में भाग

– केंद्रीय विद्यालय में हुई एकल नृत्य प्रतियोगिता

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र के प्राथमिक विभाग में अंतर सदन एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन दो समूह में किया गया। कनिष्ठ समूह व वरिष्ठ समूह इन दो समूहों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नृत्य की प्रस्तुति दी। यह प्रतियोगिता प्राथमिक विभाग में सह- शैक्षणिक गतिविधियों (सीसीए) के अंतर्गत कराई गई। छात्रों ने लोकगीत, भजन व देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्राथमिक विभाग के अध्यापक प्रधानाध्यापक जगदीश मीना द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों का उत्साह बढ़ाया और बच्चों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी होती हैं। कार्यक्रम को संपूर्ण करने में सभी प्राथमिक शिक्षक व शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही। अंत में प्राथमिक विभाग की सीनियर शिक्षिका श्रीमती टी इक्का ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811