Let’s travel together.

चुनाव की ट्रेनिंग शुरू, महिलाओं ने लिया उत्साह से भाग

0 103

मतदान दल के प्रशिक्षण में महिलाओं ने भी लिया उत्साह से भाग

– शासकीय पीजी कॉलेज में 13 अक्टूबर तक चलेगा प्रशिक्षण

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में निर्वाचन की तैयारियां लगातार जारी हैं। शासकीय पीजी कॉलेज में मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने मतदान दलों को मतदान की बारीकियां से अवगत कराया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं ने भी उत्साह से भाग लिया और अपने सवाल पूछे। यह प्रशिक्षण 13 अक्टूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने मास्टर ट्रेनरों को कंट्रोल यूनिट, ईव्हीएम, वीवीपैट मशीनों के संचालन, विभिन्न गतिविधियों, बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान मशीनों में टैग लगाने, संचालन करने, चालू-बंद करने, मॉक पोल, वास्तविक मतदान कराने आदि सभी पहलुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों को मतदान के पूर्व एवं मतदान के पश्चात की जाने वाले सभी आवश्यक कार्यवाही की जानकारी भी दी। साथ ही उन्होंने मतदान कराने के पूर्व मॉक पोल की तैयारी एवं मॉक पोल, मॉक पोल के पश्चात सी.आर.सी., मतदान प्रारंभ करने तथा मतदान के पश्चात् मशीन सील, मतपत्र लेखा तैयार, पीठासीन की डायरी सहित अन्य कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811