Let’s travel together.

लकड़ी में लगे तार में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू कर निकाला

0 111

गढ़ी वन परिक्षेत्र की सर्रा बीट का मामला

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

वन परिक्षेत्र गढ़ी के अंतर्गत वन्य प्राणी तेंदुआ लकड़ी में लगे तार नुमा फंदे में फंस गया। तेंदुआ के फंसने की जानकारी मिलने पर वन अमले ने मौके पर पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तथा तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला।


जानकारी के मुताबिक गढ़ी वनपरिक्षेत्र की सर्रा बीट के किटोरा गांव के पास 109 कंपार्टमेंट के जंगल से लगे क्षेत्र में एक तेंदुआ लकड़ी में लगे फंदे नुमा तार में फंस गया। घटना शुक्रवार शनिवार की रात की है शनिवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तथा वन अमले को सूचना दी। सूचना पर डीएफओ विजय कुमार , वन परिक्षेत्राधिकारी धीरेंद्र पांडे वन अमले के साथ मौके पर पहुँचे तथा पूरे घटनाक्रम की फ़ोटो वीडियो वरिष्ठ कार्यालय को भेजी। जानकारी मिलने पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से विशेषज्ञों की टीम रेस्क्यू के लिए भेजी गई।

रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम में रातापानी में तैनात डॉक्टर प्रशांत देशमुख एवं डॉक्टर ओक मौजूद रहे। विशेषज्ञों की टीम ने पहले मौके का मुआयना किया तथा तेंदुए को बेहोश कर फंदे से निकाला। रेंजर धीरेंद्र पांडे ने बताया कि तेंदुए को रेस्क्यू के बाद उसका उपचार किया गया तथा सभी प्रकार की जांच के बाद तेंदुए के पूरी तरह सुरक्षित होने की जानकारी मिली। तेंदुए के पूरी तरह होश में आने के बाद उसे भोपाल स्थित वन बिहार में विशेष वाहन की मदद से छोड़ा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811