Let’s travel together.

विवेक अग्निहोत्री ने 25 लाख भोपाल वासियों को बताया समलैंगिक,कांग्रेस भड़की

0 405

मप्र की राजधानी भोपाल के 25 लाख बाशिंदों के लिए एक अपमानजनक टिप्पणी करने वाले द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के उस बयान का का सभी ओर विरोध हो रहा है। जिसमें अग्निहोत्री ने भोपाल में रहने वाले भोपाल वासियों को समलैंगिक बताया था। प्रदेश कांग्रेस की भोपाल छात्र विंग एनएसयूआई के अध्यक्ष अभिमन्यू तिवारी के नेतृत्व में जहां विवेक अग्निहोत्री के पोस्टर जलाकर उनसे भोज पाल की नगरी के बाशिंदों से माफी मांगने की शर्त रखी है।


वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि भोपाल की 25 लाख आबादी को शर्मसार करने वाले व्यक्ति के साथ मुख्यमंत्री को तब तक सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करना चाहिए ! जब तक कि अग्निहोत्री भोपाल की जनता से माफी नहीं मांग लेते।
गुप्ता ने कहा कि अगर अग्निहोत्री भोपाल की जनता से 24 घंटे के अंदर माफी नहीं मांगते तो उनका निरंतर विरोध किया जाएगा और उनके खिलाफ इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

गुप्ता ने कहा कि चित्र भारती के माध्यम से माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की शुचिता को फिर से नष्ट भ्रष्ट कर उसे वापस कुठियाला युग में लौटाने की चेष्टा हो रही है दुर्भाग्य है कि कल मुख्यमंत्री जी ईओडब्ल्यू की जांच में आरोपी के साथ घूम रहे थे और आज भोपाल की 25 लाख आबादी का अपमान करने वाले अग्निहोत्री के साथ घूम रहे हैं। क्या इसे ही बुलडोजरवाद कहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811