मनोज बैरागी सरदारपुर धार
अतिप्राचीन श्रीशनि देव नवग्रह मंदिर माही माता नदी तट से प्रारंभ हुई जिसमें मालवा और निमाड़ के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए एक दिन पूर्व बुधवार शाम को विशाल चुनरी यात्रा का चल समारोह निकला जिसमे नगर के एंव अन्य स्थान से पधारे श्रदालुओ ने सहभागिता की ओर माँ माही को चुनरी ओढ़ाई ।
गुरुवार को सुबह पदयात्रा प्रारंभ हुई जिसमें विशाल जनशैलाब के साथ विशाल पंचकोशी यात्रा प्रारंभ हुई यात्रा भृमण के दौरान नगर में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बृजेश ग्रेवाल के नेतृत्व में न्यू बस स्टैंड सरदारपुर पर यात्रा कर रहे यात्रियों भव्य जे सी बी मशीन से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एंव भक्तों को केले के फल की महाप्रसादी भी वितरित की गई।
उक्त स्वागत स्थल पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता प्रमोद राज जैन ,पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहनलाल यादव, नगर अध्यक्ष बलराम यादव, सेवानिवृत्ति अशोक डाबर ,सेवानिवृत्ति भारत सिंह खराड़ी, बड़ी बहन रुक्मणी दीदी, शेर बाबा, विक्की यादव, बाबा सोनेर, हर्षित सोलंकी, कान्हा यादव, गौतम गोखले, रंजीत फतरोड ,राज सोलंकी आदि उपस्थित थे उक्त जानकारी नवीन यादव द्वारा दी गई