Let’s travel together.

ज्योतिरादित्य ने गुना कलेक्टर को लगाई फटकार, तो शिवपुरी कलेक्टर की हुई तारीफ

0 137

– खाद वितरण में शिवपुरी जिला प्रशासन की तारीफ करते नजर आए ज्योतिरादित्य

– ज्योतिरादित्य ने किसानों को दिलाया भरोसा, अन्न दाताओं को नहीं आने दी जाएगी खाद की कमी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिनों के दौरे पर आए। इस दौरान गुना में जनता दरबार की व्यवस्थाएं सही न होने पर गुना के कलेक्टर को फटकार का सामना करना पड़ा तो शिवपुरी में खाद वितरण में अन्नदाताओं को किसी तरह की परेशान न आने पर सिंधिया ने शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी की तारीफ की।
कोलारस में आभार सभा के दौरान ज्योतिरादित्य ने कहा है कि संसदीय क्षेत्र के किसानों और अन्नदाताओं को खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी। श्री सिंधिया ने कहा कि पिछले दिनों शिवपुरी और अन्य संसदीय क्षेत्र के इलाकों में खाद की सूचना मिलने पर उन्होंने जिला प्रशासन की मदद से अन्य दाताओं के लिए पूरे संसदीय क्षेत्र में 20 हजार मेट्रिक टन खाद की व्यवस्था की। जिसमें से 11000 मेट्रिक टन शिवपुरी में, 9000 मेट्रिक टन गुना में और 11000 मेट्रिक टन अशोकनगर में खाद की व्यवस्था की गई। श्री सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में जिला प्रशासन का खाद वितरण में अच्छा काम रहा।
श्री सिंधिया ने अन्नदाताओं को भरोसा दिलाया कि खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी खाद की कालाबाजारी करने वालों को भी श्री सिंधिया ने हिदायत देते हुए कहा कि माफिया को नहीं पनपने दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया कोलारस में जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद मतदाताओं को आभार जताने के लिए श्री सिंधिया कोलारस आए हुए थे। इस दौरान कोलारस में एक रोड शो भी हुआ। रोड शो के दौरान श्री सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811