Let’s travel together.

भोजपुर की जंग , दिग्गजों के सूखे कंठ जीतों या मरो बड़ी चुनौती काँग्रेस के लिए , भाजपा में क्षेत्रीय उम्मीदवार की मांग तेज 

0 127

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभाओं में सबसे चर्चित और दिल्ली तक अपनी पहचान रखने बाली भोजपुर विधानसभा (141)अब अपने अस्तित्व को खो चुकी । 1967 में विधानसभा बनने के बाद लगातार दो बार काँग्रेस ने जीत हासिल की 1977 के बाद 1985 तक जनसंघ फिर भाजपा के कब्जे में रही भाजपा के इस अभेद गढ़ को भेदने के लिए काँग्रेस ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाया इसके लिए काँग्रेस ने काँग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन सिंह की निगरानी में असलम शेर खाँ , अकबर खाँन, राजकुमार पटेल बकतरा , अजय सिंह (राहुल भैया) भूपत सिंह पटेल (देहरी) विजय धाकड़, सालिगराम श्रीवास्तव, के बाद राजेश पटेल देहरी बालों ने 2003 में इस अभेद किले को भेद कर सुरेंद्र पटवा को हराया लेकिन दूसरे चुनाव में राजेश पटेल देहरी सुरेंद्र पटवा से मात खा गये और पुनः भाजपा का अभेद किला सुरक्षित हो गया , पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश काँग्रेस के कद्दावर नेता सुरेश पचौरी इस 2013 और 2018 में हार चुके ।
नये समीकरणों में भी काँग्रेस छत्रपों में उलझी ?
देश इस समय महँगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चुंगल में फंसकर छपटा रहा हैं मध्यप्रदेश की अठारह साल की सरकार में क्षेत्र विकास से अछूता नजर आ रहा हैं ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान विधायक के विरुद्ध नाराजगी की तस्वीरे दिखाई दे रही हैं तो बहीं काँग्रेस इस सुनहरे अवसर पर भी छत्रपों के बीच झटपटा रही हैं । जन चर्चा हैं कि मंडीदीप काँग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में सुरेश पचौरी ग्रुप अपने उम्मीदवार की उम्मीदवारी चाहता हैं तो बहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने उम्मीदवार को भरोसा दे चुके नतीजतन आज एक अक्टूबर को भी न भाजपा ने पत्ते खोले और न ही काँग्रेस अपने उम्मीदवार को घोषित कर पा रही हैं ।
भाजपा में स्थानीय उम्मीदवार की माँग तेज 
शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता जोधासिंह अटवाल क्षेत्र में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में माने जाते हैं उन्होंने भी पिछलीबार अपनी दावेदारी ठोकी थी और उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार लड़ने के लिए कमर कस चुके थे , लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी ने उन्हें मनाया और भाजपा के पक्ष में जिम्मेदारी सौंपी नतीजतन जो भाजपा कभी बाड़ी पोलिंग नहीं जीती बह भी दो हजार से विजय हुई और सुरेश पचौरी की हार का आँकड़ा बढ़कर उन्तीस हजार पर पहुँच गया । अगर इस बार भाजपा ने स्थानीय उम्मीदवार को वरियता नहीं दी तो यह सीट खो सकती हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811