Let’s travel together.

आबकारी विभाग ने जप्तशुदा मदिरा नष्टीकरण की कार्यवाही की

0 94

 

रायसेन। जिला रायसेन में वर्ष 2020 के उपरांत मदिरा विनष्टीकरण की कार्यवाही नही हुई थी। इस तारतम्य में रायसेन जिले के समस्त वृतों में संग्रहित, निर्णित प्रकरणों की मदिरा का नष्टीकरण करने हेतु समिति गठित की गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रायसेन श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा गठित नष्टीकरण समिति के मनोनीत सदस्य श्री मुकेश सिंह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायसेन, श्रीमति वंदना पाण्डेय सहायक आयुक्त आबकारी रायसेन एवं श्री सुदीप तोमर, सहायक जिला
एन्कर – आबकारी रायसेन के नेतृत्व में गठित समिति के सदस्यो द्वारा ग्राम पठारी शासकीय

भूमि पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) व 34 (2) के अंतर्गत कायम लावारिस प्रकरण 1056 एवं न्यायालय रायसेन से धारा 34 (2) के निराकृत 56 प्रकरण इस प्रकार कुल 1112 प्रकरणों के साथ- साथ म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम गेटवे रिट्रीट साँची एफ-एल-3 बार में लॉकडाउन अवधि में एक्सपायर 403 नग बीयर मात्रा 261.95 बल्क लीटर, देशी मदिरा – 3570.3 बल्क लीटर विदेशी मदिरा- 524 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा – 20463 लीटर एवं लाहन 419405 कि.ग्रा के सेम्पल का विनष्टीकरण ग्राम पठारी शासकीय भूमि पर फैलाकर विधिवत रोडरोलर चलवाकर नष्ट किया गया।

कार्यवाही की विडियोग्राफी/फोटोग्रॉफी मौके पर कराई गई। उपरोक्त नष्टीकरण मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य 59 लाख 62हजार 095 आकलित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811