एनएच 45 पर स्थित ग्राम कोड़ा जमुनिया में लापरवाही पूर्वक चलाने से मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा 2 घायल
फ़ाइल फोटो
देवरी रायसेन।देवरी नगर के एनएच 45 पर स्थित ग्राम कोडा जमुनिया के पास एक मिनी ट्रक को लापरवाही पूर्व चलाया गया और इस वजह से ट्रक अंनियत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गया है। थाना देवरी पुलिस ने फरियादी शुभम पिता इमरत सिंह किरार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम खमरिया की रिपोर्ट पर टाटा 407 मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 04 जेके 1309 के चालक के खिलाफ धारा 279 337 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किर लिया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि लापरवाही पूर्वक मिनी ट्रक को पलटा दिया जिसमें बैठे संदीप व अभी घायल हो गए। दिनांक 28 सितम्बर 2023 की दोपहर 12 बजे पुलिस ने बताया की फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।