सी एल गौर
रायसेन। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आज गुरुवार को शहर के महामाया चौक पर शाम 7:30 बजे से अनंत चतुर्दशी समारोह का आयोजन श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी शामिल होंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीना करेंगे, विशेष अतिथि के रूप में शहर की प्रथम नागरिक एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन मौजूद रहेंगी। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बंटी माहेश्वरी ने अनंत चतुर्दशी समारोह कार्यक्रम में श्री गणेश भगवान की झांकियां को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी किया जाएगा एवं शहर की सभी श्री गणेश उत्सव समितियो के अध्यक्षों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। शहर के सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धर्म का लाभ उठाए जाने की अपील की है।