-नागरिकों को बताया स्वच्छता का महत्व दिलाई स्वच्छता की शपथ
बाड़ी रायसेन।बाड़ी नगर में नुक्कड़ नाटक के माध्यमसे नगर परिषद बाड़ी द्वारा नागरिकों को स्वच्छता का महत्व बताया एवं जागरूक किया गया। इस दौरान पॉलीथिन के उपयोग से हो रहे नुकसान के विषय पर भी विस्तार से जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई। नगर परिषद अध्यक्ष के निर्देश पर स्वच्छता के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी नागरिकों को प्रेरित किया गया।