Let’s travel together.

गणेशोत्सव व पर्यूषण पर्व प्रारंभ

0 70

 

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
सांची  में  गणेशोत्सव एवं पर्यूषण पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है नगर में जगह जगह भगवान गणेश की झांकी लगाई गई है तथा झांकियों को सजाने संवारने के काम चल रहे हैं तथा अनेक स्थानों पर लोगों ने अपने घरों में भी गणेश स्थापना की है नगर के अनेक स्थानों पर झांकियां लगी हुई है तथा भक्त भी आरती के समय पहुंच रहे हैं दूसरी ओर झांकी समितियां अपनी अपनी झांकियों को सजाने में जुटे हुए हैं तथा पूजा अर्चना चल रही है ।

इसी प्रकार नगर में जैन समाज का भी पर्यूषण पर्व प्रारंभ हो गया क्षमा धर्म के साथ पर्यूषण पर्व का आज दूसरादिन होने से जैन समाज के लोग भी जैन मंदिर पहुंचकर ढोल धमाके के साथ ध्वजारोहण कर भगवान महावीर नेमीनाथ का अभिषेक किया ।जैन धर्मावलंबियों का पर्यूषण पर्व मंगलवार से शुरू हुआ आज दूसरे दिन महावीर जिनालय पार्श्व नाथ 1008 दिगम्बर जैन मंदिर में चहल-पहल भी शुरू हो गई । साथ ही समाज के उपवास भी शुरू हुए समाज के लोग उपवास रखकर मंदिर पहुंच रहे हैं तथा पूजा अर्चना में लीन हो चुके हैं बताया जाता है कि यह पर्व आत्म शुद्धि के महापर्व के रूप में मनाया जाता है तथा धर्म की आराधना की जाती है इस दस दिवसीय पर्व को दस लक्षण कहा जाता है इस दौरान मंदिर में अनेक धार्मिक आयोजन किये जाते हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811