Let’s travel together.

हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग गर्व के साथ करें

0 110

 

– केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने बच्चों से कहा

-केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी में 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष में 14 सितंबर से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ गुरुवार को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अभिषेक आर्य ने किया तथा विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग गर्व के साथ करें। अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आयोजन समन्वयक एवं पीजीटी हिंदी मोहन मुरारी मिश्र ने हिंदी के विकास पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी भाषा आज विश्व में सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषाओं में तीसरे स्थान पर है। हिंदी में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं इसलिए आज के युवा वर्ग का झुकाव हिंदी की तरफ अधिक बढ़ रहा है। उन्होंने कहा की हिंदी ने विश्व में अपना ध्वज लहरा दिया है विश्व के अधिकांश देशों में हिंदी की शिक्षा प्रारंभ हो गई है। हिंदी ने अनेक भाषाओं को अंगीकार कर अपने को सुदृढ़ किया है। हिंदी क्षेत्रीय राजनीति और राजनीतिक इच्छा शक्ति के अभाव के कारण हिंदी राजभाषा ही बनी हुई है तथा राष्ट्रभाषा के सम्मान से अभी तक वंचित है। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यालय कर्मचारी के लिए अनेक प्रतियोगिताएं तथा हिंदी विद्वानों की वार्ताएं आयोजित की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 29 सितंबर को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन हिंदी शिक्षिका श्रीमती मधु गुप्ता ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811