Let’s travel together.

शिक्षक द्वारा छात्रा की पिटाई का मामला पुलिस तक पहुंचा, दोनो पक्षो मे हुआ समझौता

0 257

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा में गुरुवार को हाई स्कूल सेमरा में मैथ के टीचर प्रदीप कोहली द्वारा छात्रा इकरा बी पिता अनीस (नवाब)अहमद उम्र 14 वर्ष कक्षा सातवीं निवासी सेमरा के साथ मारपीट की गई जिससे छात्रा को चोट लग गई इसकी सूचना पर छात्रा के माता-पिता हाई स्कूल सेमरा पहुंचे और टीचर से बच्ची को मारने के विषय में पूछा इसके बाद

उसके माता-पिता और गांव के सरपंच भानु लोधी द्वारा  छात्रा को दीवानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर छात्रा का मेडिकल किया गया इसके बाद छात्रा और उसके पिता दीवानगंज चौकी पर पहुंचे छात्रा के मारपीट की घटना सुनते ही सेमरा हाई स्कूल में ग्रामीणों का भिड़ जमा हो गई स्कूल से प्रदीप कोहली को पुलिस द्वारा चौकी लाया गया रायसेन से तहसीलदार सरोज अग्निवंसी सांची से नायब

तहसीलदार नियति साहू भी हाई स्कूल सेमरा पहुंची वहां पर टीचरों से बातचीत करने के बाद रायसेन तहसीलदार सरोज अग्निवंसी दीवानगंज चौकी पर पहुंची सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे वहां पर मौजूद सभी अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी तो दोनों ही पक्षों एक दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई करना नहीं चाहते थे इस पर सभी अधिकारियों ने शिक्षक को समझाया कि आइंदा किसी भी छात्र-छात्रा के साथ मारपीट ना की जाए नहीं तो कार्रवाई की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811