Let’s travel together.

सकल जैन समाज आया पूर्व मंत्री केपी सिंह के समर्थन में, एसपी को दिया ज्ञापन, एफआईआर निरस्त करने की मांग की

0 91

– सकल जैन समाज ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच को लेकर सौंपा ज्ञापन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक केपी सिंह पर महिलाओं के संदर्भ में की गई गंदी टिप्पणी के मामले में एफआईआर दर्ज हो जाने के बाद अब उनके समर्थन में विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग भी आगे आए हैं। बुधवार को सकल जैन समाज ने ज्ञापन सौंपा और केपी सिंह पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग की। इस संदर्भ में सकल जैन समाज द्वारा पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन दिया गया।

सकल जैन समाज के लोगों ने बताया कि पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से पिछोर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आने वाले प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र गोलाकोट में क्षतिग्रस्त हुई मूर्तियों को लेकर तत्समय पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू के द्वारा जैन तीर्थाे की रक्षा की गई थी और जैन तीर्थों की रक्षा करने वाले हरेक व्यक्ति के साथ जैन समाज कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहता है। इसी क्रम में पिछोर से 6 बार के विधायक केपी सिंह पर दर्ज एफआईआर की घटना से समस्त जैन समाज दु:खी है और इस पूरे मामले में जैन धर्मों तीर्थों की रक्षा में अग्रणीय रहने वाले पिछोर विधायक पर दर्ज एफआईआर को लेकर सकल जैन समाज अपना विरोध प्रकट करता है और इस मामले में दर्ज एफआईआर निरस्ती की मांग करता है। पिछोर विधायक पर दर्ज एफआईआर निरस्त कर जांच की यह मांग सकल जैन समाज शिवपुरी ने रखी जहां श्री दिगम्बर जैन समाज के ट्रस्टी जिनेश जैन के द्वारा पुलिस अधीक्षक को इस पूरे मामले में निष्पक्षता के साथ जांच करते हुए सकल जैन समाज शिवपुरी की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है। इस मौके पर सकल जैन समाज महापंचायत अध्यक्ष दिनेश जैन, कार्याध्यक्ष महेन्द्र जैन भैयन,चन्द्रसेन जैन, अजीत कुमार जैन, रविन्द्र जैन, अवधेश जैन प्रधान, कमलेश बंसल, राजकुमार बंसल, भानु जैन, बृजेश जैन, अक्षय कुमार जैन, अगम जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन, राजेश जैन, सुधीर कुमार जैन, संजय जैन, टिंकल जैन, मयंक जैन, ऋषभ जैन, अवनीश जैन, विवेक जैन, रीतेश जैन, अभिनंदन जैन, नीलेश जैन, श्रीमती सीमा जैन, बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811