Let’s travel together.

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रायसेन में निकली विशाल शिव बारात, बाराती बनकर शामिल हुए शहरवासी

0 132

शिव बारात में महाकाल की सवारी दर्शकों के लिए रही आकर्षण का केंद्र

सी एल गौर रायसेन

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय स्थित पाटन देव श्री हनुमान मंदिर से बम बम भोलेनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल शिव बारात निकाली गई जिसमें बड़ी तादाद में सनातन धर्म प्रेमियों ने भाग लिया शहर वासी उत्साह के साथ बाराती बनकर भगवान भोलेनाथ की बारात में शामिल हुए। शिव बारात में जय महाकाल की सवारी साथ चल रही थी जो कि दर्शकों के लिए पूरे समय आकर्षण का केंद्र बनी रही धर्म प्रेमियों ने भगवान भोलेनाथ के साथ जय महाकाल के दर्शन लाभ लिए।

बारात में शामिल धर्म प्रेमी हर हर महादेव ओम नमः शिवाय जय महाकाल की जय कारे लगाते हुए उत्साह के साथ बारात में चल रहे थे सागर मार्ग से लेकर भोपाल मार्ग तक अनेक स्थानों पर भगवान शिव जी की बारात का धर्म प्रेमियों ने पुष्प बरसा कर जोरदार स्वागत किया। शिव बारात में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा भी शामिल हुए एवं बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लेकर आशीर्वाद लिया ।

किले के ऊपर सोमेश्वर धाम मंदिर स्थल पर शिव भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की एवं प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इधर सोमेश्वर धाम मंदिर पर अल सुबह से ही सनातन धर्म प्रेमियों का पहुंचना शुरू हो गया था। शिव मंदिर में शिवलिंग की पूजा अर्चना का दौर सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा रायसेन किले के ऊपर महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी तादाद में सनातन धर्म प्रेमी और शिव भक्त धर्म का लाभ उठाने के लिए प्राचीन किले के दुर्गम मार्गो से होते हुए लगभग 1100 मीटर की कठिन चढ़ाई चढ़कर किले के ऊपर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां प्रशासन की ओर से कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे सहित अन्य अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अनेक समाजसेवी एवं धार्मिक संगठनों ने शिव भक्तों के लिए फलाहार का वितरण किया।

किले ऊपर सोमेश्वर धाम मंदिर के दर्शन करने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, श्रीमती डॉक्टर नीरा चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन, श्री हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष अनिल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी शामिल हुए। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर जिले के भोजपुरी शिव मंदिर पर भी बड़ी तादाद में सनातन धर्म प्रेमी एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग भोजपुर मंदिर पर पहुंचे एवं पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिए इस अवसर पर तीन दिवसीय भोज पर उत्सव की भी शानदार शुरुआत की गई। वहीं दूसरी ओर जिले के महाबल को मंदिर नीलकंठ मंदिर सहित सभी सवालों में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भजन कीर्तन और प्रसादी वितरण के कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुए। महाशिवरात्रि के उपलक्ष में धर्म प्रेमियों ने सवालों पर रंगीन विद्युत साज सज्जा की थी जिससे शिवालय जगमगाते देख रहे थे जरा देखो उधर शिव मंदिरों में हर हर महादेव, जय महाकाल, ओम नमः शिवाय के जयकारे सुनाई दे रहे थे इस प्रकार से जिला मुख्यालय शहर जिले भर में महाशिवरात्रि का पर्व अति उत्साह के वातावरण में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर शिव भक्तों ने शिवालयों में शिव अभिषेक कर धर्म का लाभ उठाया घर-घर में भगवान शिव जी की पूजा अर्चना की गई एवं कठिन व्रत धारण कर भगवान भोलेनाथ की लोगों ने उपासना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811