Let’s travel together.

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर शहीद भगत सिंह को किया याद

0 428

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल का आज 12 दिन

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

लंबित मांगो के निराकरण की मांग को लेकर लगातार प्रशासन का ध्यान मांग पत्र के माध्यम से आकर्षित कराने के बाद भी निराकरण ना होने से परेशान आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आगंनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन के बेनर तले तहसील कार्यालय परिसर मेंअनिश्चित कालीन धरना आंदोलन प्रारंभ कर दिया हैै। जैसा कि दोनों ही दलों के राजनीतिक नेता का जिसमें कांग्रेश के नेतागण धरना के समर्थन में पहुंचकर महिलाओं के साथ धरने का समर्थन कर रहे हैं। तो वहीं बीजेपी नेताओं के द्वारा शासन प्रशासन के पक्ष में पहुंचकर यह भरोसा दिलाया जा रहा है कि आप की मांगों को जल्द से जल्द माननीय मुख्यमंत्री जी पूरा करेंगे आप सभी धरना प्रदर्शन को बंद कर अपने अपने कार्यों पर पहुंचकर अपना कार्य करें।


आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओं के द्वारा किए जा रहे अनिष्चित कालीन धरना आंदोलन स्थल पर बुधवार को दोपहर के समय क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, पहुचें व आंदोलन करियो से चर्चा की। तथा मांगो से विधायक जी से फोन पर चर्चा की व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से भी बात कराई। जहां पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्दी हम मुख्यमंत्री सारी समस्याओं को हल करायेगे।
आज जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राजपूत से बातचीत हुई उन्होंने बताया कि हम लोगों ने सहायक संचालक भोपाल से जाकर मुलाकात की और अपनी मांगों को सामने रखा लेकिन कोई भी सही जवाब नहीं मिला आखिर यह महिलाएं कब तक घर परिवार छोड़कर आंदोलन करती रहेंगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811