Let’s travel together.

यह कैसा इंसाफ-यौन शोषण के आरोपी अधिकारी को सिर्फ चेतावनी दी, पीड़िता को नौकरी से हटाया

0 220

सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान की तीन महिलाओं ने लगाए थे आरोप

भोपाल।राज्य सरकार को गुड गर्वेनेस के बारे में बताने वाले अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के सलाहकार अमिताभ श्रीवास्तव पर उनके अधीनस्थ तीन महिलाओं ने कार्यस्थल प्रताड़ना और यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िताओं ने इसकी शिकायत संस्थान प्रबंधन के साथ महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग सहित अन्य फोरम पर भी की है। पीड़िताओं का आरोप है कि न्याय देने के बदले तीनों में से एक को संस्थान ने टर्मिनेट कर दिया है। वहीं, दो पीड़िताओं को कहा गया कि नौकरी करना चाहती हो तो मुंह बंद रखो। इस मामले में

अमिताभ श्रीवास्तव का कहना है कि ये सभी आरोप निराधार हैं। किसी षड्यंत्र के तहत लगाए गए हैं। जिन महिलाओं ने शिकायत की है, वे काम ही नहीं करना चाहती थी। हम उनका विकल्प ढूंढ रहे थे। आंतरिक परिवाद समिति से भी मुझे क्लीन चिट मिल चुकी है।

संस्थान की डायरेक्टर ने माना है कि शिकायत के बाद संबंधित अधिकारी को चेतावनी दी थी। पीड़िताओं का आरोप है कि श्रीवास्तव उनसे अश्लील बातचीत करते और डीपी व हेयर स्टाइल चेंज करने को कहते। कई बार गलत तरीके से हाथ पकड़ने की कोशिश भी की।

इनका कहना है-
महिलाओं ने शिकायत की थी। आंतरिक परिवाद समिति ने मामले की जांच की है। 7 फरवरी को समिति की सिफारिश पर अमिताभ श्रीवास्तव को चेतावनी दी गई। रही बात महिला को नौकरी से हटाने की तो उनके काम में लापरवाही पाई गई इसीलिए हटाया गया। वे संविदा कर्मचारी हैं।
-टीना यादव, डायरेक्टर

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अहम सवाल, सोनम वांगचुक अब क्या करेंगे ?-अजय बोकिल     |     आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का भोपाल में भव्य मंगल प्रवेश, विद्योदय तीर्थ (हबीबगंज) में होगा चातुर्मास     |     स्कूली छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का विशेष अभियान      |     समाज को जोड़ने व संस्कृति की रक्षा ही यादव झोरिया समाज का इतिहास- विष्णुदेव साय     |     हरदा में गरीब आदिवासी परिवार के सेंट्रल बैंक खाते में दिखे 7 अरब रुपये, जांच शुरू     |     राजगढ़ में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ का संदेश     |     उपराष्ट्रपति ने “आरएसएस@100 एक सदी संकल्प की” पुस्तक का विमोचन किया     |     अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को लगाई 6 लाख की चपत     |     निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का सांची पुलिस ने किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     जनरल स्टोर , गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ,महिला झुलसी भोपाल रेफर ,20 लाख की हुई हानि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811