Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल गुरूवार 02 नवंबर 2023

0 100

मेष राशि – किसी विशेष काम का प्रयोजन मन में बन सकता है, जिसे पूर्ण करने के लिए आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। परिवार में आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि – किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। आज पत्नी और बच्चों के लिए शॉपिंग आप कर सकते हैं, जिससे परिवार में माहौल शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए रास्ते प्राप्त होंगे। आज मन सकारात्मक सोच से भरा रहेगा। परिवार में चल रहे विवाद खत्म होंगे। कोई पुराना मित्र आज आपसे मिल सकता है। नया वाहन या मकान खरीदने का विचार आज आप बना सकते हैं।

मिथुन राशि – सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में पार्टनरशिप कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय परिवार के लिए आज ले सकते हैं, जो आगामी समय में आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। परिवार में कोई पुराना विवाद आज खत्म होगा।

कर्क राशि– आपका कोई बड़ा काम पूरा न होने से आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी। आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। आज कोई बड़ा निर्णय न लें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

सिंह राशि –आपको कुछ नया करने का मन में प्लान बन सकता है, हालांकि आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर धोखा दे सकते हैं। आज व्यापार में बड़ा रिस्क लेना, आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन अशांत रहेगा।

कन्या राशि – किसी पुराने अपने खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पुराना बड़ा निवेश आज आपको लाभ पहुंचाने वाला है। आज के दिन आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। पत्नी के लिए आज खरीदारी व बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश करने का मन में विचार बन सकता है।

तुला राशि – अपने किसी पर्सनल कार्य को लेकर आज बहुत उत्सुक दिखाई देंगे। आपका कार्य पूर्ण हो जाने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक तौर से आज कोई बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि -वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें नहीं, तो चोट लग सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। किसी को उधर बड़ी रकम देना आज आफत मोल लेना होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बाहर की यात्रा आदि का विचार आज कैंसिल करें और यात्रा आदि से बचें।

धनु राशि – मन में कई प्रकार की शंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते आज आप कुछ परेशान रह सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई पड़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में किसी गरीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। आज कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरीके से विचार लें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। परिवार में मतभेद बढ़ेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार मन में बन सकता है।

मकर राशि – नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपके करीबी लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। बच्चों और पत्नी के लिए कोई बड़ा उपहार खरीद सकते हैं। नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का मन में विचार बन सकता है, परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि – बहुत दिन से चल रहे हैं स्वास्थ्य कारणों के कारण आप परेशान है, आज आपको स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी अपने का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। नई प्रॉपर्टी वह नए कार्य की आज शुरुआत आप कर सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे। पत्नी से चल रही दूरियां खत्म होंगी। बच्चों की इस पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी।

मीन राशि – आपको कोई नई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परंतु स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। शारीरिक थकावट व कमजोरी महसूस होगी। आर्थिक तौर से कुछ परेशानियां सामने आएंगी, लेकिन उन पर काबू पाना आपके लिए सहज होगा। आज कोई बड़ा निवेश न करें, प्रॉपर्टी आदि के लेनदेन में सावधानी रखें। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811