Let’s travel together.

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

0 296

 

अनुराग शर्मा सीहोर

बिलकिसगंज में शुक्रवार  बिलकिसगंज जोड़ पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद उत्तेजित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय बिलकिसगंज निवासी शुभम विश्वकर्मा अपनी बाइक से जा रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। नतीजतन बाइक सवार युवक शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता ब्रजेश पटेल और तहसीलदार श्री नायक मौके पर पहुंच गए थे। हालात पट काबू रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम जारी था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811