Let’s travel together.

अवैध नशे के विरुद्ध आबकारी जिला रायसेन की कार्यवाही

0 144

रायसेन।जिला कलेक्टर  अरविंद दुबे एवम सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पाण्डेय जिला रायसेन के निर्देशन तथा  सुदीप तोमर सहायक जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा व्यवसाय, विनिर्माण, संग्रहण एवं परिवहन आदि के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गठित   आबकारी विभाग  की दो टीमों द्वारा ग्राम करतोली, चिंगवाड़ा, पड़रिया, गगनवाड़ा, समनापुर, कुंडाली, केवलाझिर, कासिया पासी आदि गांव में प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 10 प्रकरण कायम किए गए।

इस दौरान 68 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची मदिरा, देसी मदिरा के 11 पाव तथा 1555 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इस दौरान कुल 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक श्री राजेश विश्वकर्मा एवं श्री रविंद्र अहिरवार द्वारा कायम किए गए। विशेष अभियान के तहत ऐसी कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811