Let’s travel together.

सातवें दिवस ग्राम देवरी से प्रारंभ हुई स्नेह यात्रा गॉव-गॉव में स्नेह यात्रा का हो रहा आत्मीय स्वागत

0 102

 

रायसेन।रायसेन जिले में स्नेह यात्रा के सातवें दिवस उदयपुरा विकासखण्ड के ग्राम देवरी से प्रातः 09 बजे यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा के प्रारंभ में स्वामिनी तत्वप्रियानंदा सरस्वती जी एवं श्रुति बहन पेटलाद (गुजरात) का ग्रामीणों सहित विभिन्न संस्थाओं, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वामिनी तत्वप्रियानंदा सरस्वती जी ने उपस्थित ग्रामीणों को उद्बोधन दिया तथा रक्षासूत्र बांधे गए।


इसके पश्चात स्नेह यात्रा भजन, संकीर्तन के साथ अगले ग्राम बम्होरी, थाला दिघावन एवं पतई से होते हुये शोकलपुर पहॅुची तथा यहां सहभोज किया गया। इसके उपरांत स्नेह यात्रा द्वितीय पड़ाव में माथेगॉव, केकडा, कुमडी, साईखेडा

पहुंची। स्नेह यात्रा का रात्रि विश्राम ग्राम जाम में होगा। यात्रा में साधु, संत, रामदास त्यागी जी, रामकृष्ण जी, मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री कल्याण सिंह राजपूत, विकासखण्ड समन्वयक श्री दयाशंकर उमरे, सहित ग्राम विकास प्रस्फुनटन समितियॉ, नवांकुर संस्थाएं, स्वैच्छिक संगठन एवं सीएमसीएलडीपी मेंटर्स, छात्र एवं ग्रामीणजन शमिल है। स्नेह यात्रा आठवे दिवस 22 अगस्त को उदयपुरा विकासखण्ड के ग्राम पोनिया से प्रारंभ होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811