Let’s travel together.

इंदौर में रंगू पहलवान के लोटे से निकली विश्वप्रसिद्ध गेर, देश विदेश से देखने आते हैं लोग

0 465

इंदौर । दो साल बाद आज फिर इंदौर में रंगपंचमी पर गेर निकलेगी. रंग पंचमी का उत्सव देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है. दो साल पहले गेर को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में जगह दिलाने की कोशिश हुई थी. इस साल फिर यही कोशिश है, जिसके चलते प्रदेश में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल होने के लिए तीन शर्तें पूरी करना जरूरी है. जैस कई पीढ़ी से चली आ रही परंपरा हो और उसका ग्लोबल कनेक्ट हो. विश्वप्रसिद्ध गेर की शुरूआत कैसे हुई और क्या महत्व है
रंगू पहलवान के लोटे से निकली गेर: रंग पंचमी से जुड़े कई किस्से सुनने में आते हैं. शहर के प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन ने बताया कैसे गेर की शुरूआत हुई. उन्होंने बताया पश्चिम क्षेत्र में गेर 1955-56 से निकलना शुरु हुई थी, लेकिन इससे पहले शहर के मल्हारगंज क्षेत्र में कुछ लोग खड़े हनुमान के मंदिर में फगुआ गाते थे एक दूसरे को रंग और गुलाल लगात थे. 1955 में इसी क्षेत्र में रहने वाले रंगू पहलवान एक बड़े से लोटे में केशरिया रंग घोलकर आने-जाने वाले लोगों पर रंग मारते थे. यहां से रंग पंचमी पर गेर खलने का चलन शुरू हुआ. रंगू पहलवान अपनी दुकान के ओटले पर बैठेक करते थे. वहां इस तरह गेर खेलने सार्वजनिक और भव्य पैमाने पर कैसे मनाएं चर्चा हुई. तब तय हुआ कि इलाके की टोरी कार्नर वाले चौराहे पर रंग घोलकर एक दूसरे पर डालेंगे और कहते हैं वहां से इसने भव्य रूप ले लिया.
एक इतिहास ये भी?: कहा जाता है गेर निकालने की परंपरा होलकर वंश के समय से ही चली आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होलकर राजघराने के लोग पंचमी के दिन बैलगाड़ियों में फूलों और रंग-गुलाल लेकर सड़क पर निकल पड़ते थे. रास्ते में उन्हें जो भी मिलता, उन्हें रंग लगा देते. इस परंपरा का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ मिलकर त्योहार मनाना था. यही परंपरा साल दर साल आगे बढ़ती रही. कोरोना के कारण 2020 और 2021 में आयोजन पर रोक लग गई थी. इस साल फिर वही जोश से पंचमी मनाई जा रही है.
क्यूं है प्रसिद्ध 300 साल से चली आ रही परंपरा
100 साल पहले सामाजिक रूप से मनाने की हुई शुरुआत
शहरभर में 3000 से ज्यादा पांडाल लगते हैं
1.5 करोड़ से ज्यादा लोग होते हैं शामिल
इंदौर की गेर विश्वभर में प्रसिद्ध विरासत
सभी जाति-धर्म के लोग शामिल होते हैं
देश के कोने-कोने से आते हैं पर्यटक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811