Let’s travel together.

नर्मदा स्क्वायर पर बच्चों ने गीत के माध्यम से फैलाया जागरूकता अभियान

0 154

मा नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में नर्मदा संरक्षण का संदेश

इंदौर।  नर्मदा स्क्वायर पर मां नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में नर्मदा नदी के संरक्षण और संवर्धन को लेकर एक प्रेरणादायक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर SSRVM प्री-स्कूल, उषा नगर के बच्चों ने सामूहिक गीत “बंद करो, बंद करो नदियों पर परबाना, कहर कह रही है नर्मदा की लहर-लहर” प्रस्तुत कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने गीत के माध्यम से नर्मदा नदी की पीड़ा को व्यक्त किया और बढ़ते प्रदूषण व मानवीय लापरवाही पर चिंता जताई। बच्चों की मासूम आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति ने वहां उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।

 

इस अवसर पर SSRVM प्री-स्कूल, उषा नगर की प्रिंसिपल डॉ. मोनिका जैन ने बताया कि बच्चों के माध्यम से दिया गया संदेश समा पर गहरा प्रभाव डालता है और इससे पर्यावरण संरक्षण की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि यदि बचपन से ही बच्चों में प्रकृति और नदियों के प्रति संवेदनशीलता विकसित की जाए, तो आने वाली पीढ़ियाँ पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक जागरूक होंगी।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नर्मदा केवल एक नदी नहीं, बल्कि जीवनदायिनी है और उसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और बच्चों के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811