Let’s travel together.

18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ें जाएं कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

0 92

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार को भोपाल मध्य के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। कलेक्टर ने हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, आनंद विद्यालय, फायर ब्रिगेड कार्यालय जिंसी, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 एवं महिला पॉलीटेक्निक में बनाये गये मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नाम जोड़ने, हटाने, मतदाता पहचान पत्र में संशोधन आदि के प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।


कलेक्टर ने निर्देशित किया कि एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़े जाये, इस के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे का कार्य करें।कलेक्टर ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित बीएलओ से मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता, महिला मतदाताओं की दर्ज स्थिति सहित 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं के भौतिक सत्यापन के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाइ टेंशन में हाइटेंशन पर चढ़ा किसान भारतीय न्याय व्यवस्था पर उठा सवाल     |     पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार     |     जिस घर से विदा होना थी बेटी की डोली, अब उठी अर्थी     |     सुनील सोन्हिया को मालवा संगीत सम्मान से किया सम्मानित     |     फार्च्यून टी एमटी की मनमानी से परेशान किसान चढ़ा हाइटेंशन टावर पर     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आरोप, डिलीवरी के लिए आई महिला आधे घंटे तक तड़पती रही     |     अंबाडी-मुस्काबाद के पहाड़ों में पर लगी आग, वन विभाग व ग्रामीणों ने बामुश्किल पाया काबू     |     दो ग्राम पंचायतों को सामुदायिक भवन की सौगात, निर्माण कार्य शुरू     |     कर्मा जयंती पर अंबाडी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     हरदा में किसान अधिकार आंदोलन की रणनीति तय, 18 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811