उदयपुरा रायसेन।श्री राम चरित मानस विद्यापीठ , के तत्वाधान में क्षेत्र में चल रही मानस यात्रा ,ग्राम रामखिरिया के श्री राम जानकी मंदिर पर पहुंची, जहां पर पुजारी तुलसीराम शर्मा, द्वारा विद्वानों का सम्मान किया गया, ग्रंथ पूजन पश्चात, सत्संग सभा आयोजित की गई, जिसमें धर्माधिकारी राजेंद्र शास्त्री ने बताया कि महादेव शिव अपनी प्रिया उमाजी से कहते हैं, कि अनेकों प्रकार के योग, जप, दान, तप, यज्ञ, व्रत और नियम, करने पर भी भगवान श्री राम जी कृपा नहीं करते, जैसी अन्नय प्रेम, होने पर करते हैं, श्री राम का वानर, भालुओं एवं निषादराज के ऊपर प्रेम अनन्य प्रेम भक्ति की पराकाष्ठा है, संतो ने भी प्रेमा भक्ति को श्रेष्ठ बताई है, सत्संग सभा, में नर्मदा प्रसाद रामायणी, अमरनाथ बिल्थरिया, देवव्रत राजोरिया एवं सुदामा शास्त्री ने मानस के लंका कांड से सुंदर रोचक प्रसंगों को सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर किया, राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी, की रचना “रामरट रामरट, रटते रहो” ने श्रद्धालुओं में आनंद और उत्साह का संचार किया, यात्रा संयोजक ,चतुर नारायण रघुवंशी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारियां दी, मानस ग्रंथ की मंगल आरती में रामनारायण रघुवंशी, ओंकार सिंह पटेल ,अनार सिंह लोधी, प्रेम शंकर चंदेल, अमर सिंह लोधी, तुलसीराम, सुनील कुमार गुप्ता, छोटू शुक्ला, अर्जुन सिंह, रूप सिंह नामदेव, मथुरा प्रसाद सेन, सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया,
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।