मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज चौकी पुलिस ने एक बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया है बता दें कि रविवार की शाम भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर एक अबोध बालक अपने परिवार से नाराज होकर दीवानगंज पहुंच गया था । 11 साल के बच्चे को अकेले इधर-उधर भटकता देख आसपास के लोगों ने उसे दीवानगंज चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रायसेन पुलिस एसडीओपी एवं थाना प्रभारी सलामतपुर देवेंद्र पाल सिंह के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बीरबल सिंह एवं पुलिस स्टाफ प्रधान आरक्षक दिलीप यादव प्रधान आरक्षक लखपत सिंह रघुवंशी आरक्षक सूरज वर्मा की तत्परता के कारण कुछ देर में बच्चे के परिजनों का पता लगाया बच्चा भोपाल के लाम्बाखेड़ा का निकला और बच्चे के परिजनों को पुलिस ने फोन लगाया बच्चे के परिजन तुरंत दीवानगंज पुलिस चौकी पहुंचे जहां बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चा सुबह से ही घर से निकल गया था बच्चे को किसी ने भी कोई डांट फटकार नहीं लगाई थी और वह सुबह से ही उसको ढूंढ रहे थे जब दीवानगंज पुलिस का फोन आया तो वह दीवानगंज पहुंचे उन्होंने पुलिस का भी आभार व्यक्त किया है पुलिस ने बच्चा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बता दें की इससे पूर्व में भी दीवानगंज पुलिस ने दो बच्चों को भी अपने घरवालों से मिलवा चुकी है वहा भी रास्ता भटक कर अपने घर से दूर निकल गए थे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।