Let’s travel together.

तीन बच्चे तेदोनी नदी डूबे, एक की मिली लाश, दो की तलाश जारी

0 579

 

रायसेन जिले के उदयपुरा के ग्राम छातेर में तीन नाबालिग बच्चे तेंदौनी नदी में नहाने गये थे। तीनो बच्चे डूबे, एक की मिली लाश, दो की तलाश जारी

रिपोर्ट नीलेश पटेल उदयपुरा रायसेन

शुक्रवार को उदयपुरा के छातेर के तेंदौनी नदी में नहाने गये तीन नाबालिक बच्चे डूबे। जिसमे एक बच्चे की मिली लाश दो की रेक्स्यू किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुरा के कोलीपुरा निवासी तीन बच्चे रिश्तेदारी में ग्राम छातेर गए थे। शुक्रवार की दोपहर उजैर खान पिता रशीद खान (बैट्रीबाले) उम्र लगभग 13 साल, आसिफ खान पिता पीर अली खान (मजदूर) उम्र लगभग18 साल, तालिब खान पिता राशिद भाई (कपड़े वाले) उम्र लगभग 15 साल
तीनो बच्चे तेंदौनी नदी में नहाने चले गए।


एक बच्चा तेंदौनी नदी में डूबने लगा तो दूसरा बच्चा बचाने कूदा तो वह भी डूबने लगा फिर तीसरा बच्चा भी उन्हें बचाने तीसरा बच्चा भी कूद गया। तीनो को डूबते देख मछली मारने बैठे लोगो ने आवाज सुनकर तालिब खान को डूबते हुए बचा लिया जिसकी सांसे चल रही थी तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुरा भेजा गया जहा उसकी मौत हो गई। प्रशासन को खबर मिलने पर उदयपुरा थाना प्रभारी हरिओम अस्थाना पुलिस बाल के साथ मौके पर पहुंची और SDRF और होमगार्ड की टीम बाक़ी दोनों युवकों की रेक्स्यु में जुटी हुई है। प्रशासन और पुलिस की टीम मोके पर मौजूद।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811