Let’s travel together.

श्री संकट मोचन सिद्ध जाखला धाम हनुमान मंदिर पहुंची भगवा ध्वज यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

0 102

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 25 में स्थित श्री संकटमोचन सिद्ध जाखला धाम हनुमान मंदिर पर दिन शनिवार को विशाल भगवा यात्रा पहुंची। जानकारी देते हुए भोपाल भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री रत्नेश सिंह द्वारा बताया गया कि युवा उत्थान अभियान के तत्वधान में नशामुक्ति अभियान हर युवा गौ माता की सेवा करें, एवं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर हनुमान मंदिर समरधा भोपाल से होकर मंडीदीप होते हुए होकर श्री संकट मोचन सिद्ध जाखला धाम हनुमान मंदिर पहुंची मंदिर पहुंचे भगवा ध्वज यात्रा में शामिल राम भक्तो का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया स्वागत करने वालो में मंदिर के पुजारी पंडित ब्रज शर्मा ,रोहन शर्मा , रजनीश नागर, जश्मन राजपुत,विजय सिंह गुर्जर,पर्वत सिंह राजपूत, करन सिंह राजपुत,महेंद्र राजपुत,नरवत सिंह राजपुत,राजेश राजपूत,नर्मदा राजपुत,भगवान सिंह गुर्जर ,रामसिंह यादव ,आदि बड़ी संख्या में शामिल हुए स्वागत उपरांत सामूहिक रूप से सभी भक्तो द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया गया ।मुख्य रूप से युवा उत्थान अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत भाजपा नमामि नर्मदे विभाग के प्रदेश संयोजक कमल राजपाल , भाजपा किसान मोर्चा भोपाल जिला अध्यक्ष राजेश सिंह , युवा उत्थान अभियान के प्रदेश अध्यक्ष शासकीय ठेकेदार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दुष्यंत शुक्ला उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811