Let’s travel together.

बारिश के बाद ग्राम मनगुंवा घाट का पुल और दुगानी – झलों सड़क मार्ग की टूटी पुलिया

0 415

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

पिछले दिनों जिले में हुई बारिश का असर अब दिखाई देने लगा है विभिन्न स्थानों से फसल खराब होने,कच्चे घरों में पानी भरने और मार्ग अवरूद्ध होने के समाचार सामने आए।

पानी के तेज बहाव के कारण अब सड़क मार्गों के पुल पुलिया टूटने की जानकारियां भी सामने आने लगी है। जिले के ग्राम मनगुंवा घाट में बना पुल भी बारिश के बाद टूट गया जिससे अब ग्राम लल्लूपुरा, मौसीपुरा,धंसरा, जुझार, छपरवाहा,रोड़ इत्यादि ग्राम के ग्रामीणों को दुबारा पुल बनने तक लंबी दूरी तय करके मंजिल तक पहुंचना होगा।

टूट गई दुगानी – झलों मार्ग की पुलिया

करीब 48 घंटे की बारिश के बाद जबेरा जनपद के ग्राम दुगानी – झलों के मध्य सड़क मार्ग पर बनी पुलिया का कुछ हिस्सा टूट गया और आवागमन भी बाधित रहा,जिसे ठीक होने में काफी समय लग सकता है। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मार्ग ठीक नहीं होगा तब तक बड़े वाहन का निकलना मुश्किल है और रात्रि में भी आने जाने में कठिनाई हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811